फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नंगल में रविवार को दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कार की टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक नहर में जा गिरा। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नंगल की मेन मार्केट में सैलून चलाना वाला गौरव पुत्र शाम लाल निवासी नंगल अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार हो कर श्री आनंदपुर साहिब नहर के मुख्य पुल से जा रहा था। इस बीच एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से वह नहर की करीब ढाई फुट ऊंची दीवार से उछल कर नहर में जा गिरा।
इसकी पुलिस को जानकारी दी गई और कुछ लोगों ने खुद नहर में कूद कर गौरव को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन गौरव का कोई अता पता नहीं चला तो गोताखोर कमलप्रीत सैनी को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मौके पर कमलप्रीत सैनी ने अपने भाई हरजीत सिंह को भेजा और गौरव को बाहर निकाला गया। पहले से ही मौके पर बुलाई गई 108 एंबुलेंस की मदद से गौरव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां मौके पर उपस्थित डाक्टर मनीशा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था और अपने पीछे पत्नी व दो मासूम बच्चे छोड़ गया। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें