फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस : शहीदों को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

विज्ञापन
एमसी पार्क ऊना में शाहीदी समारक पर कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि दे? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। कारगिल विजय दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम ऊना के शहीद स्मारक में मनाया गया। इस अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिप उपाध्यक्ष केपी शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, कर्नल एमबी वानखेड़े सहित विभागों के अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि आज का दिन देश के इतिहास में गौरवमयी दिन है। आज हम सेना के उस अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हैं, जिनकी बदौलत कारगिल में पाकिस्तान की सेना का धूल चटाई गई थी। उन्होंने कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी शहीदों को आज नमन करने का दिन है, जिनकी वजह से हम सभी घरों में सुरक्षित हैं। इस अवसर पर देश की अखंडता और एकता पर शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त गौरव चौधरी, एसपी अर्जित सेन ठाकुर, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा, भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया, विनय शर्मा, हिमोत्कर्ष परिषद के अध्यक्ष जतिंदर कंवर, पूर्व वायुसेना सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष बलदेव डोगरा, एक्स सर्विस मैन लीग के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चंद, पूर्व नौ सैनिक संघ के राजेंद्र शर्मा, कर्नल सतदेव सिंह, हरीश चंद्र शर्मा, मेजर रघवीर सिंह, ओसी शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ए?- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें