फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: काली कमली वाला मेरा यार है... भजन पर झूम उठे श्रद्धालु

Mon, 06 Feb 2023 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटल कलां में चल रहे धार्मिक समागम में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ऊना। कोटला कलां स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहे 13 दिवसीय महासम्मेलन में रविवार को वृंदावन से पधारे चित्र-विचित्र ने श्री राधा कृष्ण के भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। चित्र-विचित्र ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया।
विज्ञापन

काली कमली वाला मेरा यार है... भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। चित्र-वचित्र ने कहा कि संतों की अपार कृृपा से ही वृंदावन की झलक जिलावासियों को देखने को मिली। जहां संत होते हैं वहां कभी पतझड़ नहीं होता और हमेशा बसंत रहता है।
बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में सुबह 9:30 से 12:30 तक श्रद्धालुओं ने रासलीला में गोरा भक्त की लीला के दर्शन किए। व्यास गद्दी पंकज ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र में विट्ठलनाथ की पूजा की जाती है। भगवान श्री कृष्ण वृंदावन में विराजमान हैं, वही विट्ठलनाथ हैं। गोरा भक्त ने विट्ठलनाथ के लिए अपने बालक को कुचल दिया और पत्नी का त्याग कर दिया। वृंदावन से कृष्ण गोपाल रासलीला भक्ति चैरिटी संस्था की ओर से रासलीला से श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति लीलाओं का वर्णन किया जा रहा, ताकि भक्तों को भगवान की महिमा का पता चले।
विज्ञापन

-
अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने नवाया शीश
रविवार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी मंदिर में शीश नवाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के कारण देशवासियों को अगले साल जनवरी में अयोध्या मेंं राम मंदिर समर्पित किया जाएगा। सैकड़ों सालों से चल रहे विवाद का हल प्रधानमंत्री के कारण हुआ। आज भारत में दिव्य एवं भव्य सोमनाथ धाम, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक उज्जैन देशवासियों के लिए तैयार किए हैं। मोदी ने पांच सालों में पांच धाम बनाकर तैयार किए हैं। आज चार धाम की यात्रा पर पहले से चार गुना लोग जा रहे हैं। आस्था के केंद्र के साथ लोगों के लिए ये रोजगार का केंद्र भी बने हैं।
विज्ञापन

-रीतिका शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें