फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मेजबान संतोषगढ़ को हराकर दाबोटा ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर परिषद में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान संतोषगढ़ को मात देकर दाबोटा की टीम ने खिताब अपने नाम किया। रविवार को काफी रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में हिमाचल के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी खिलाड़ी विशाल भारद्वाज, विनीत शर्मा और आकाश चौधरी भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के आयोजक राजीव भारद्वाज एवं परमजीत सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कबड्डी के मुकाबलों में 45 किलोग्राम वर्ग की टीमों के बीच शानदार मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले में दाबोटा और संतोषगढ़ की टीमें आपस में भिड़ीं। दाबोटा की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार पारी खेलते हुए संतोषगढ़ की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। 38 किलोग्राम वर्ग में भी फाइनल दाबोटा की टीम विजेता और मेजबान संतोषगढ़ उपविजेता रही। यारां दियां यादा स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से 45 किलोग्राम वर्ग की विजेता टीम को 5100 रुपये व ट्रॉफी और उपविजेता को 4100 रुपये व ट्रॉफी दी गई। 38 किलोग्राम वर्ग की विजेता टीम को 3100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता टीम को 2100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका कुलवंत सिंह और संजू पंडित ने निभाई। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, राजीव भारद्वाज, उमेश पराशर, बॉबी, दिलीप डोजी, परमजीत सैनी, सागर सैनी, अमित शारदा, पराकुल, मुकलेश चब्बा, परमजीत सैनी, कुलदीप सिंह, लक्की, शिंका कौशल, पंकज गौतम, हरीपाल चब्बा, तेलूराम सैनी, संजीव वर्मा, नरेश भोला, रजत चब्बा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें