फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर बसाल में शातिर ताले तोड़ घर से चुरा ले गए नकदी व जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारी (ऊना)। क्षेत्र के अपर बसाल में सोमवार रात को शातिर घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चुरा ले गए। अज्ञात शातिरों ने पांच तालों को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अपर बसाल निवासी रवि दत्त पुत्र चौधरी भोलू राम जिला मुख्यालय ऊना की फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते हैं। उनका अपर बसाल में पैतृक घर है। 22 मई रविवार शाम को वह अपर बसाल से ऊना गए। मंगलवार शाम को गेहूं लाने के लिए वह अपर बसाल स्थित घर आए। यहां उन्होंने देखा कि मुख्य गेट और दरवाजों के ताले टूटे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि अलमारी खुली पड़ी थी और कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। जांच पड़ताल में नकदी, जेवरात और अन्य सामान गायब पाया गया। मौके से 50 हजार की नकदी, चांदी के सिक्के, 500 ग्राम चांदी के आभूषण, छह ग्राम सोने के आभूषण आदि गायब मिले।
विज्ञापन

रवि दत्त ने ग्राम पंचायत प्रधान नरेश कुमार को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को भी फोन करके चोरी के बारे में बताया। मंगलवार रात 9:00 बजे पुलिस ने पहुंचकर तफ्तीश की और चोरी किए सामान को लेकर पूछताछ की। उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें