फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में पूबोवाल ने दी आईटीआई भरवाईं को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ऊना में चल रही पांचवीं अंतर संस्थान जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता एकल गान वर्ग में आईटीआई बंगाणा विजेता रहा। आईटीआई ऊना कन्या ने दूसरा और आईटीआई मैहतपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नाटक प्रतियोगिता में महिला आईटीआई बंगाणा ने पहला और आईटीआई मैहतपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न खेलों के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में लड़कों के वर्ग के बैडमिंटन मुकाबलों में शोभित आईटीआई चलोला ने मॉर्डन आईटीआई मैड़ी को एकल मैच में 21-14,21-13 और युगल मुकाबले में 22-20, 21-19 से हराया। हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ ने आईटीआई भद्रकाली को एकल मुकाबलों में 21-05 व 21-18 और युगल मुकाबलों में 21-17 व 15-21 से हराया। लड़कियों के बैडमिंटन मुकाबलों में आईटीआई ऊना से आईटीआई बंगाणा को एकल मुकाबलों में 21-11,21-19 और डबल मुकाबले में 21-08, 22-20 अंकों से हराया।
कबड्डी के मुकाबलों में आईटीआई पूबोवाल ने निजी आईटीआई भरवाईं को 56-19 से हराया। आईटीआई गगरेट ने आईटीआई नैहरियां को 44-12, शोभित आईटीआई चलोला ने आईटीआई पंडोगा को 54-28 व आईटीआई ऊना ने ऑप्टेक आईटीआई अंब को 47-10 से मात दी। वॉलीबाल मुकाबलों में आईटीआई आईटीआई संतोषगढ़ को आईटीआई भद्रकाली ने 2-0, आईटीआई ऊना ने ऑप्टेक आईटीआई अंब को 2-0, आईटीआई बंगाणा से हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ को 2-0, साफ्ट आईटीआई अवैहड़ ने बीआर आईटीआई भलौण को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें