फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 पदों के लिए चार जुलाई को ऊना में होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मोहाली की एक कंपनी में विभिन्न 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 4 जुलाई को साक्षात्कार लिए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को अधिकतम 15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

मैसर्स एक्मे एचआर कंसल्टिंग हैड ऑफिस सी-88 इंडस्ट्रियल एरिया मोहाली में मैनेजर, लीड जनरेशन मैनेजर, टेलीकॉलर और सहायक स्टाफ के महिला व पुरुष वर्ग में 40 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन और कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है। इसके अलावा इन पदों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित अभ्यर्थी को 11,000 से 15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9015011073 पर संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि रोजगार के लिए यह सुनहरा मौका है। युवा इसका फायदा उठाएं। साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें