फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों को करवा चौथ पर सजना संवरना हुआ महंगा

विज्ञापन
ऊना में करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। करवाचौथ पर सुहागिनों को सजना संवरना महंगा हो गया है। सौंदर्य प्रसाधन के दाम इस बार 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। सुहागिनों के पर्व करवाचौथ पर महंगाई की मार पड़ी है। हालांकि, महिलाओं में करवाचौथ को लेकर खासा उत्साह बना है। महंगाई के बावजूद बाजारों में करवाचौथ की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। त्योहारी सीजन में बाजार करवाचौथ के लिए सजे हुए हैं और लोगों की आवाजाही बढ़ने से रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

करवाचौथ व्रत से पूर्व खाद्य सामग्री पर भी महंगाई की मार पड़ी है। वहीं, ब्यूटी पार्लर में भी सजने के लिए फिक्स दाम में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना के बाद करीब दो साल बाद इस बार त्योहारी सीजन में काफी उछाल देखा जा रहा है। करवाचौथ के लिए सबसे ज्यादा भीड़ सौंदर्य प्रसाधनों, कपड़ों और खाने-पीने के सामानों की दुकानों पर देखी जा रही है। ग्राहकों की बड़ी संख्या में आमद के कारण अन्य व्यवसायों से जुड़े दुकानदारों में भी उत्साह बना है।
ऊना के मुख्य बाजार में सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर सुबह से शाम तक महिलाओं की गहमागहमी दिखाई दे रही है। शर्मा इंटरप्राइजेज के मालिक विक्की के अनुसार सौंदर्य प्रसाधन के दामों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, ए वन स्वीटस के मालिक रविंद्र ने बताया कि इस बार रिफाइंड तेल मंहगा होने के चलते करवा चौथ के व्रत में प्रयोग होने वाली फैणियां 200 रुपये किलो व मट्ठियां 160 रुपये किलो बिक रही हैं। पिछले साल फैणियां 150 रुपये किलो व मट्ठी 120 रुपये किलो बिकी थी।
विज्ञापन

उधर, शावनी ब्यूटी पार्लर की संचालक शावनी ने बताया कि सौंदर्य प्रसाधन महंगे होने के चलते सजाने-संवारने के सेवा शुल्क भी बढ़ गए हैं। दोनों हाथ में मेंहदी लगाने के 1100 और फुल मेकअप के 3000 से 3500 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें