फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बस किराया बढ़ने से आम आदमी से लेकर मरीजों पर भी पड़ेगा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस किराया बढ़ने से आम आदमी से लेकर मरीजों पर भी पड़ेगा बोझ
विज्ञापन

एचआरटीसी ने पंजाब क्षेत्र का किराया बढ़ाया
पहले बढ़ाए थे विभिन्न स्मार्ट कार्ड का शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एचआरटीसी ने पंजाब क्षेत्र से होकर आने-जाने वाले रूटों पर किराये में बढ़तरी की है। इस पर लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार हर बोझ आम आदमी पर डाल रही है। आम लोगोंं का कहना है कि पहले सरकार ने बीते दिनों एचआरटीसी के तहत बनने वाले स्मार्ट कार्ड, ग्रीन कार्ड और सम्मान कार्ड के शुल्क भी बढ़ाए थे। अब एचआरटीसी ने पंजाब क्षेत्र में जाने पर किराये को बढ़ा दिया है। इस फैसले पर सरकार को विचार करना चाहिए। ऊना के नारी के बडसाला, ऊना सदर के देहलां, चलोला समेत अन्य क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता ने सरकार के इस फैसले को जनविरोधी करार दिया है। रोगग्रस्त लोगों को अपनी सेहत की जांच करवाने के लिए अब पीजीआई के लिए भी किराये बढ़ने से जेब ढीली करनी होगी।
सरकार की ओर से एचआरटीसी के पंजाब क्षेत्र में बढ़ाए गए बस किराये के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। इससे आमजन पर बोझ बढ़ेगा। -सुरेश कुमार
ऊना क्षेत्र के लोगों का पंजाब में अक्सर आना-जाना अधिक रहता है। ऐसे में एचआरटीसी की ओर से बढ़ाए गए किराये से आमजन को ही परेशानी होगी। -अनिता
सरकार आर्थिक बोझ से उभरने के लिए इस प्रकार के फैसले ले रही है। पहले निगम ने स्मार्ट कार्ड के शुल्क बढ़ाए और अब पंजाब क्षेत्र का किराया बढ़ा दिया। हर बोझ सरकार को जनता पर नहीं लादना चाहिए। -जगदीश राम
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के इस फैसले पर विचार करना चाहिए। अक्सर पीजीआई जाने वाले मरीज एचआरटीसी के माध्यम से सफर करते हैं। ऐसे में अब पहले से ही किसी रोग से ग्रस्त चल रहे व्यक्ति को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। -सुरेश वर्मा

बॉक्स :

रूट

किराया पहले
किराया अब
ऊना-होशियारपुर 54 64
ऊना- जालंधर 122 142

ऊना- चंडीगढ़ 187
200

ऊना - अमृतसर 236
271
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें