फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टॉफ की कमी से नप ऊना में विकास कार्य हो रहे प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ की कमी से नप ऊना में विकास कार्य प्रभावित
विज्ञापन

कई योजनाएं नहीं चढ़ पा रही सिरे, मात्र कागजों व प्रस्ताव तक ही सीमित
एक लिपिक तीन दिन ऊना तो तीन दिन अंब में संभाल रही काम
नगर परिषद ऊना में लिपिक के पांच से चार पद चल रहे खाली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद ऊना में स्टाफ की कमी से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान समय में केवल एक लिपिक के सहारे काम चल रहा है। महिला लिपिक तीन दिन नप ऊना तो तीन दिन नपं अंब में अपनी सेवाएं दे रही है। कर्मचारियों की कमी से विकास की विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
नगर परिषद में लिपिक के पांच पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान केवल एक लिपिक है और चार पद खाली चल रहे हैं। नगर परिषद ने शहर में कई योजनाओं को शुरू करने के रूपरेखा तैयार की गई थी। जिसमें भवनों की जियो टैगिंग, डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन की मुहिम को तेज करना, शहर में पार्किंग का निर्माण और सीसीटीवी लगाने की योजना फाइलों तक ही सीमित है। नप अधिकारी लंबे समय से कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ सरकार ने लिपिक देने की बजाय जो लिपिक नगर परिषद में तैनात है उसे भी सप्ताह में तीन दिन नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार का जिम्मा सौंप रखा है। इससे न तो ऊना नगर परिषद में सही से काम हो पा रहा और न ही नगर पंचायत अंब में। इसके अलावा नप में स्टेटिकल असिस्टेंट और सीनियर असिस्टेंट के पद भी खाली चल रहे हैं। इस संबंध में नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने बताया कर्मचारियों की कमी को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
लंबित पड़ा है करोड़ों की चैनलाइजेशन का काम ठप
नगर परिषद ऊना में करीब 22 करोड़ की लागत से शहर के नालों का तटीकरण होना है। नगर परिषद इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर अभी तक नहीं उतार पाई है। इसी प्रकार से शहर में करोड़ों के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी तरफ नप के रोजमर्रा के कार्य और अन्य कार्य निपटाने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें