फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ामगारों की लोहड़ी गुजरी काली, अब 26 जनवरी आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में स्थित शराब उद्योग रंगड ब्रेवरीज लिमिटेड के कामगारों ने शुक्रवार को भी उद्योग के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम आगे बढ़ाया। प्रस्तावित क्रमिक अनशन को लेकर कामगारों के बीच अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय उद्योग यूनियन के प्रधान अमरीक सिंह तथा महासचिव राकेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि क्रमिक अनशन को लेकर यूनियन के बड़े नेताओं से बातचीत के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अमरीक सिंह ने कहा कि 26 जनवरी इन तमाम श्रमिकों के लिए काली 26 जनवरी होगी। इससे पहले भी लोहड़ी पर्व यह मजदूर नहीं मना पाए हैं।
इस बीच शुक्रवार को भी कामगार सुबह नौ बजे रोजाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे। उद्योग में प्रवेश न मिलने पर उन्होंने मुख्य गेट पर ही जारी धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कामगारों का कहना है कि वह 4 महीनों का लंबित वेतन और बकाया एरियर लेने के बाद ही अपना यह धरना प्रदर्शन समाप्त करेंगे। इस मौके पर सतपाल, प्रेम कुमार, यशपाल, राकेश कुमार, अमरीक सिंह, रमाकांत, अमित, सगली राम, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चंद, विकास, भावना, संजीव, गुरनाम सिंह, दर्शन, रविंद्र, जसविंदर, रघुनाथ समेत अन्य कई कामगार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें