फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन कैलेंडर पर छाया अंदरौली किनारे गोबिंद सागर झील का नजारा

विज्ञापन
पर्यटन कैलेंडर पर छाया अंदरौली किनारे गोबिंद सागर झील का खूबसूरत नजारा। -संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के अंदरौली क्षेत्र को पर्यटन विभाग के कैलेंडर में स्थान मिला है। पर्यटन विभाग ने ‘हैवेनली हिमाचल’ नाम से नव वर्ष पर यह टेबल कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में जिला ऊना के अंदरौली में गोबिंद सागर झील का किनारा और झील में नौकायन का बेहद मनमोहक नजारा दिखाया गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि इस कैलेंडर के माध्यम से कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली और यहां के झील के नजारों का देश-विदेश में व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। यहां पर्यटन एवं साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि अंदरौली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कुछ वर्षों से कुटलैहड़ टूरिज्म डेवलेपमेंट सोसायटी के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं।
अंदरौली में बहुत जल्द वॉटर स्पोर्ट्स के साथ एयरो स्पोर्ट्स का संचालन शुरू किया जाएगा, जिसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। कहा कि गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाएं आरंभ करने को अनुमति मिली है और यहां पर वॉटर स्पोर्ट्स का ट्रायल सफल रहा है। जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि अंदरौली में वॉटर स्पोर्ट्स के लिए आधारभूत ढांचा सुदृढ़ किया जा रहा है। वन विभाग यहां पर पार्क का निर्माण भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए अंदरौली में बेहतर सुविधाएं जुटाने के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें