हरोली (ऊना)। विधानसभा हरोली के गांव कांगड़ में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक दुकान पर दबिश देते हुए सात बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पुलिस थाना प्रभारी सनी गुलेरिया अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त दौरे पर थे। उन्होंने कांगड़ स्थित दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। चेकिंग के दौरान उन्हें वहां पर सात बोतल देसी शराब बरामद हुई।
डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने कांगड़ स्थित दुकान से सात बोतल देसी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने लोअर बढ़ेडा निवासी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।