टाहलीवाल में हरोली इंटक की बैठक के दौरान पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Una
टाहलीवाल (ऊना)। विश्राम गृह टाहलीवाल में ब्लॉक इंटक हरोली के अध्यक्ष विकास सिंह विक्की की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंटक नरेश ठाकुर व जिला मीडिया प्रभारी जीके गौतम, अनीश कुमार, अश्वनी कुमार व गोविंद राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक इंटक हरोली का गठन किया गया। गुरमेल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित पंडित, सुरेश गौतम व सतीश कुमार को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार गोल्डी को महासचिव, सह सचिव गोरा मकोडगढ़, कोषाध्यक्ष मंगु राम, सह कोषाध्यक्ष कुलदीप प्रभाकर, प्रोपोगंडा सचिव बौद्ध राज, मीडिया प्रभारी गौतम, ऑर्गेनाइजर भरत कुमार, संतोख, ओंकार, सतीश कुमार को सदस्य बनाया गया। नरेश ठाकुर ने कहा है कि उद्योगों में कामगारों का शोषण रोकने के लिए इंटक वचनबद्ध है।
ब्लॉक इंटक के अध्यक्ष विकास सिंह विक्की ने कहा कि हरोली क्षेत्र के कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर शिव कुमार, रामकुमार, ओंकार, किशोर, सुनील कुमार, योगेश कुमार, दविंदर, एस के गुप्ता, सुखविंदर सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेश व कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।