फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थ्रो बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मैच रेफरी बने हिमाचल के यशवीर सिंह

Sun, 27 Oct 2024 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
थ्रो बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मैच रैफरी वने हिमाचल के यशवीर सिंह ।संवाद
विज्ञापन
यशवीर प्रदेश के पहले थ्रो बाल मैच रेफरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की हटली पंचायत के गांव दनोह से संबंध रखने वाले राष्ट्रीय वाॅलीबाल खिलाड़ी यशवीर सिंह उर्फ कंचन अब थ्रो बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मैच रेफरी बन गए हैं।
पिछले दिनों मैच रैफरी का प्रशिक्षण व परीक्षा जम्मू-कश्मीर में हुई, जिसका परिणाम अब घोषित हुआ है। इसी में यशवीर सिंह को मैच रेफरी घोषित किया गया है। थ्रो बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी बोर्ड के चेयरमैन श्रीकांत देसाई ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के यशवीर सिंह को मैच रेफरी घोषित किया गया है। यशवीर सिंह हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल के पहले मैच रेफरी नियुक्त किए गए हैं। यशवीर सिंह ने इसका सारा श्रेय थ्रो बाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन व सभी पदाधिकारियों को दिया है, जबकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा सहित हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन शर्मा, महासचिव जोगिंद्र देव आर्य, कोच पूर्ण शर्मा, श्याम मुरारी, राकेश राणा, सुशील ठाकुर सहित सभी पदाधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशवीर सिंह ने बताया कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूंगा। हिमाचल प्रदेश की टीमों को नेशनल स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल विजेता बनाना प्राथमिकता रहेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें