चिंतपूर्णी। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में रेडक्रॉस सोसायटी एवं रेड रिबन क्लब के सौजन्य से टीन्स इंडिया हेल्थ ग्रुप की तरफ से महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत एकदिवसीय महिला सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की तरफ से नीलम शर्मा ने आई हुई टीम का स्वागत किया। टीन्स ग्रुप की सदस्य पलक ने छात्राओं को गर्भाशय का कैंसर जो कि महिलाओं में होने वाला एक गंभीर रोग है। इसके लक्षणों और बचाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने माहवारी के दौरान आने वाली समस्याओं एवं उस दौरान होने वाली बीमारियों के बारे में भी बताया तथा उसके बचाव के उपाय भी बताए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार ने छात्राओं को निर्देश दिए कि वह इन बताए गए सुझावों पर अमल करें। संवाद