फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से सटी हिमाचल की सीमा बढ़ी चौकसी

विज्ञापन
नंगल में विधान सभा चुनाव को लेकर गाड़ियों की जांच करते पुलिस जवान। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
नंगल। पंजाब में विधानसभा चुनाव को देखते हुए विस क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब के तहत पड़ते नंगल शहर की हिमाचल के साथ लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। विधानसभा क्षेत्र श्री आंनदपुर साहिब के साथ लगती हिमाचल की 12 में से पांच सीमाओं पर सीआईएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। अर्द्धसैनिक बल के जवान चुनाव तक दिन-रात सीमा पर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि फिलहाल सीआईएसएफ के 90 जवानों को तैनात किया गया है। हिमाचल के साथ लगती नंगल की सीमाओं नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग, नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर गांव कलसेहड़ा के निकट, अजौली मोड़, विभोर साहिब व नंगल के प्रवेश द्वार एमपी कोठी में इन जवानों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि नाकों पर तैनात किए गए सीआईएसएफ के यह जवान असामाजिक तत्वों व नशे के सौदागरों पर भी पैनी नजर रखेंगे। ताकि, चुनाव के दौरान शहर के हालात समान्य बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें