फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊनावासियों को लुभा रहे स्वयं सहायता समूहों के बने उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमभद्रा व्यापार मेले में समूहों ने बेचे 52 हजार के विभिन्न उत्पाद
विज्ञापन

ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होंगे उत्पाद
सभी विकास खंडों में भी खुलेंगे बिक्री केंद्र : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद ऊना के लोगों की पसंद बन रहे हैं। एमसी पार्क ऊना में आयोजित सोमभद्रा व्यापार मेले में विभिन्न समूहों के उत्पादों को लोग हाथों हाथ खरीद रहे हैं। मेले में अब तक स्वयं सहायता समूहों ने लगभग 52 हजार रुपये के उत्पादों की बिक्री की है। मेले का आयोजन जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से किया गया है।
विज्ञापन

पांच नवंबर तक चलने वाले इस मेले में जिला ऊना के महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को सोमभद्रा ब्रांड के नाम से बेचा जा रहा है। त्योहारी सीजन को देखते हुए इस व्यापार मेले में तेल, सेवइयां, बड़ियां, सिरका, शहद, पापड़, मसाले, चटनी, जैम, आचार व हल्दी के साथ-साथ नारियल की बर्फी व लड्डू, पपीता तथा घीये की बर्फी आदि स्थानीय स्तर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त बांस के उत्पादों को भी रखा गया है। जिसमें दीपावाली के दीये, फैंसी लाइट, फोटो फ्रेम, टोकरियां, पेन स्टैंड, मोबाइल स्टैंड, बूफर आदि शामिल हैं। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि सोमभद्रा ब्रांड के उत्पादों को विपणन के लिए बड़े पैमाने पर बाजार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत इन उत्पादों की सूची एचपीएसआरएलएम के हिमईरा प्लेटफॉर्म के माध्यम से अमेजन व फ्लिपकार्ट को भी प्रेषित की गई है। इसके अतिरिक्त बांस से तैयार किए गए उत्पादों को बौल में डीआरडीए के माध्यम खोले गए शक्ति केंद्र में भी रखा गया है तथा जिला के सभी विकास खंडों में एक-एक विक्रय केंद्र स्थापित कर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें