फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 वेलनेस केंद्रों पर निशुल्क मिलेगी पंचकर्मा व क्षारसूत्र की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में वेलनेस सेंटर बनाने के लिए आयुर्वेद विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऊना जिले में 14 वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से बनाए जाने वाले इन सेंटर में जनता को पंचकर्मा और क्षारसूत्र की निशुल्क सुविधा मिलेगी। इन वेलनेस सेंटरों में योग से लेकर पंचकर्म और हर्बल गार्डन की सुविधा मिलेगी। क्षारसूत्र जैसी सुविधा भी उपलब्ध होगी। क्षारसूत्र के माध्यम से बवासीर का उपचार भी इन वेलनेस सेंटर में किया जाएगा। वेलनेस सेंटरों के लिए जलग्रां, लोअर मुबारिकपुर, ओएल, गोंदपुर बनेहड़ा, कुठेड़ा जसवांला, तलमेहड़ा, कोट, अरलू, पंडोगा, गोंदपुर जयचंद स्थानों का चयन कर लिया गया है। शेष बचे चार स्थानों का चयन भी जल्द कर लिया जाएगा। आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोग इन वेलनेस सेंटरों का लाभ निशुल्क उठा सकेंगे। आयुर्वेद विभाग हर सुविधा इन वेलनेस सेंटरों में उपलब्ध करवाएगा। इन सेंटरों में एक निरीक्षक भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि जिले में 14 वेलनेस सेंटर बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके लिए जल्द बजट का प्रावधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें