फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों ने डंडो से पीटा ईंट भट्ठा संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली विस क्षेत्र के पंडोगा में भट्ठे से ईंट उठाने को लेकर हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। चार लोगों ने एक ईंट भट्ठा मालिक की डंडो से पिटाई कर डाली। शिकायतकर्ता ने इन लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दविंद्र कुमार निवासी चताड़ा थाना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका लोअर पंजावर मे ईंटों का भट्ठा है। इस भट्ठे पर दो वर्ष पहले उनका एक पार्टनर भी सक्रिय था। करीब एक माह पहले उन दोनों में समझौता हुआ था कि वह उसे 5.20 लाख ईंट देगा। पार्टनर अपने छोटे भाई से ईंट मंगवाता रहा।
बीते बुधवार को उक्त व्यक्ति से ईंटों को उठाने को लेकर कुछ विवाद हो गया। वीरवार दोपहर साढ़े 12 बजे शिकायतकर्ता अपनी कार से भट्ठे की तरफ जा रहा था। इस बीच पंडोगा स्कूल के पास चार लोगों ने उसकी कार के आगे गाड़ी लगा दी। कार से बाहर निकलने पर उसकी डंडों से पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। मारपीट के दौरान उसकी गले की चेन भी मौके पर गिर गई। जबकि टांगों, कंधे व मुंह पर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें