फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तीन दिन और सताएगा घना कोहरा

विज्ञापन
ऊना में सुबह के समय छाई धुंध। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में बीते सप्ताह लगातार हुई बारिश के बाद अब लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा रहा है। वीरवार को भी जिला में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण चालकों को दिन में ही वाहनों की हेडलाइट ऑन कर चलना पड़ा। कोहरे के कारण वीरवार को जिले के अधिकतर स्थानों पर सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हो पाए।
विज्ञापन

मौसम के विभाग के अनुसार जिला में आगामी तीन दिनों में भी लोगों को घने कोहरे से छुटकारा मिलने की उम्मीद नहीं है। जिससे आने वाले दिनों में भी लोगों को कोहरे के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कोहरे के प्रकोप और लोहड़ी के पर्व होने के चलते वीरवार को लोग घरों से कम संख्या में निकले। कोहरे के साथ दिन भर ठंडी हवाएं भी चलती रही। बुधवार रात को जिले का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वीरवार दिन को अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा। सुबह के समय पड़ी घनी धुंध के बीच सड़कों पर वाहन चलाना चालकों के लिए जोखिमपूर्ण रहा।
उधर, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का कहर और बढ़ेगा। इस मौसम से जिला में गेहूं की फसल को कोहरे से कोई नुकसान नहीं है। हालांकि, फलदार पौधों को कोहरे से नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी हो रहा है। अभी लोगों को कोहरे से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. अतुल डोगरा ने बताया कि गेहूं की फसल को कोहरे से फिलहाल कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें