फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 रुपये में भरपेट खाना, 40 में चना समोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं के दाम तय कर दिए हैं। अब 80 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। ढाबों पर पका हुआ भोजन चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी और कढ़ी 80 रुपये, हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल और सब्जी 50 रुपये, चपाती तवा 6 और तंदूरी 7 रुपये, विशेष सब्जी गोभी, आलू, मटर, पालक, राजमाह, चना, भिंडी 70 रुपये, भरवां परांठा आचार के साथ 25 रुपये, दाल मक्खनी या फ्राइड 60 रुपये, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट 125, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 95 रुपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 40 रुपये, समोसा चना 25 और दो समोसा चना 40 प्रति प्लेट बिक सकेगी। इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 55 रुपये प्रति लीटर, पनीर 270 रुपये जबकि दही 75 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा। उपायुक्त राघव शर्मा ने जमाखोरी और मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अंतर्गत अधिसूचना जारी की है। जिले में कोई भी विक्रेता या दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं वसूल सकेगा।
अधिसूचना के अनुसार जिले में बकरे और भेड़ का मीट 430, सूअर का 250 और चिकन ब्रॉयलर 170 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि मछली मत्स्य विभाग के निर्धारित अधिकतम मूल्य पर बिक सकेगी। जिले में राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विक्रेता या दुकानदार उपभोक्ता को कैश मेमो जारी करेगा। इसकी डुप्लीकेट कॉपी सुरक्षित रखनी होगी। विक्रय संस्थान के मालिक या हिस्सेदार को हस्ताक्षर की हुई वस्तुओं की रेट लिस्ट संस्थान के प्रवेश द्वार पर लगानी होगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए दाम आगामी दो माह के लिए लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें