फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम की ग्रिल काटकर नशा निवारण केंद्र से भागे पांच मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते बहडाला स्थित एक नशा निवारण केंद्र के बाथरूम की ग्रिल काटकर पांच मरीज भाग निकले। इनमें दो हिमाचल और तीन पंजाब के रहने वाले हैं। केंद्र से भागे मरीजों की सूचना मिलने पर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांचों मरीज नशा निवारण केंद्र में बीते दो से तीन माह के अंतराल से उपचाराधीन थे। शुक्रवार रात करीब तीन बजे उक्त मरीज बाथरूम की ग्रिल को काटकर भाग निकले। इसका पता प्रबंधन को सुबह चला जब पांचों मरीज केंद्र में नहीं दिखे। छानबीन पर बाथरूम की ग्रिल कटी हुई मिली।
प्रबंधन ने मरीजों के परिजनों को उनके भागने की सूचना दे दी है और पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और नशा निवारण केंद्र के कर्मियों के बयान कलमबद्ध किए। हालांकि केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड तो मौजूद था लेकिन उनके भागने की किसी को कानोकान खबर नहीं हो पाई। इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें