फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अब सुबह 11 से शाम चार बजे तक ही हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में अतिक्रमण हटाने की समय सीमा को निर्धारित कर दिया गया है। सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही दुकानदारों के अतिक्रमण हटाने के अभियान को चलाया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को बैठक में लिया गया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) एनएच विंग के एसडीओ राजेश कुमार शर्मा के साथ इस सिलसिले में बैठक की। बैठक में अतिक्रमण से जुड़े विभिन्न प्रमुख विषयों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी प्रकार से जाम की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए भी बैठक में अहम निर्णय लिए गए। अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की टीम में जवानों की संख्या भी बढ़ाई है।
एनएच विंग के साथ पुलिस टीम मेंअब पांच जवान तैनात रहेंगे। हालांकि एनएच विंग एसडीओ ने जरूरत के हिसाब से ही पुलिस कर्मियों की मांग की है। बुधवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान पुराने बस अड्डे से लेकर रोटरी चौक तक बीच-बीच में ट्रैफिक जाम होता रहा। इसी मद्देनजर अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिएसमय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

एसडीओ एनएच विंग राजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर कई अहम निर्णय तय किए गए है। अगले चार-पांच दिन तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें