फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने प्रदेश की छवि को किया शर्मसार : अनुराग

Sun, 30 Apr 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब
विज्ञापन
anurag thakur
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस प्रदेश की जनता को देश का सबसे ईमानदार आंका गया है। वहां के मुख्यमंत्री ने अपने कारनामों से हिमाचल के नागरिकों की ईमानदार छवि के विपरीत आचरण कर जनता को शर्मसार किया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को नैहरियां में एनएसडीसी के तहत शुरू किए गए रुद्रा कोचिंग इंस्टीट्यूट एंड स्किल डेवलपमेंट सेंटर के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर तीखा हमला किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश दौरे से राज्य की कांग्रेस सरकार बैसाखियों पर आ गई है और जल्द ही इसका पतन भी होने बाला है। राज्य के मुख्यमंत्री ने भी मान लिया है कि प्रधानमंत्री के प्रदेश दौरे से भाजपा सरकार बनना भी तय है। इसलिए कभी पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं तो कभी प्रदेश भाजपा पर आरोप लगाकर अपना वर्चस्व ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश का मुखिया आए दिन भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी और सीबीआई की जांच का सामना कर रहा हो, उस प्रदेश के ईमानदार लोगों को इस पद के लिए अब एक ईमानदार आदमी का इंतजार है।

सांसद ने कहा कि पिछले चुनाव के समय कांग्रेस ने दावे किए थे कि बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देंगे। वह बताएं कि अब युवाओं को इसके लिए और कितना इंतजार करना पडे़गा? सांसद ने कहा कि जिस हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए प्रो. धूमल ने जमीन दी थी। बाद में उसे इस सरकार ने बनने नहीं दिया। जब वह इस बाबत तत्कालीन केंद्र सरकार के तीन मंत्रियों से मिल थे, तब उनका कहना था कि वह तो इसके लिए राजी हैं। लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार यह नहीं चाहती। वीरभद्र सिंह सरकार ने देश के नंबर 1 राज्य को 24 वें नंबर पर पहुंचा दिया। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर निचले हिमाचल की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज ऊना के कांग्रेसी विधायक असहाय हैं। क्षेत्र के एक कांग्रेसी नेता के जन्मदिवस पर ऐंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सेवा प्रारंभ की गई। लेकिन जब मैंने उस सेवा के बारे में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि वह मंजूर नहीं की गई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने संसद में पुरजोर वकालत करके अपने क्षेत्र के भानुपल्ली, अंब, दौलतपुर में रेलवे लाइनों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। 2017 के अंत तक दौलतपुर स्टेशन तक ट्रेन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक बलवीर सिंह, पूर्व विधायक नवीन धीमान, चिंतपूर्णी मंडल भाजपा अध्यक्ष शाम मिन्हास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऐडवोकेट संदीप शर्मा, जिप सदस्य भूपिंद्र सिंह हैप्पी, बीडीसी सदस्य नीलम, ग्राम पंचायत नैहरी की प्रधान अरुण लता, उपप्रधान अश्विनी कुमार, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नर्वदा जस्वाल, पुष्पेंद्र, डा. वोहरा, कुलदीप धीमान, महेश मेहता उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें