उपमंडल के दियाड़ा के जंगलों में शनिवार दोपहर आग भड़क उठी। इसके चलते लगभग ढाई-तीन किलोमीटर क्षेत्र में निजी और सरकारी जंगल जल गया। इसके साथ ही जंगल से सटी आबादी में भी आग फैलने का खतरा मंडराने लगा।
स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की और अंब फायर स्टेशन को भी इसके बारे में सूचना दी गई। इस पर फायर स्टेशन अंब की टीम फायरमैन सुजान सिंह, लक्की, सेक्शन लीडर कमल किशोर और चालक अजय कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और साथ लगी आबादियों को आग की चपेट में आने से बचाया। अंब फायर स्टेशन इंचार्ज जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आग के कारण ढाई किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में नुकसान हुआ है। इसमें सरकारी वन क्षेत्र के साथ-साथ जोगिंद्र सिंह, सोहन सिंह तथा जगदीश राम पुत्र संतराम का निजी जंगल शामिल है।