फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गर्मियों में हांफ रही बिजली की तारें, आए दिन लग रहे अघोषित कट

Mon, 27 May 2024 03:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला में प्रचंड रूप ले चुकी गर्मी के बीच बिजली की मांग में पतली केबल तारें एवं उपकरण हांफ रहे हैं। इस बीच इन्हें मरम्मत करने के लिए विद्युत बोर्ड का भी अधिक समय लग रहा है। परिणामस्वरूप लोगों को घोषित के साथ-साथ अघोषित कटों का सामना करना पड़ा है। इस बीच ऊना मुख्यालय सहित जिला के ग्रामीण स्तर तक लोगों को भीषण रूप धारण कर चुकी गर्मी में बिना बिजली के गुजारा करना पड़ता है। हालांकि गर्मी में बिजली की मांग सर्दियों के मुकाबले बढ़ने से यह समस्या सामने आई है। हालांकि बिजली की तारों एवं ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए विद्युत बोर्ड हमेशा से दम भरता रहा है। फिर भी एकाएक एवं मौसम की निर्भरता के बीच आया बिजली संबंधित फाल्ट सब कुछ धराशायी कर जाता है। यही वजह है कि मई माह में बढ़ी बिजली की मांग में यहां कभी जंपर, स्किंबल, पतली तारें, ट्रांसफार्मर आदि दम तोड़ते हुए नजर आए हैं।
हाल ही में ऊना मुख्यालय इसका बड़ा गवाह है। यहां बीते दिनों लगातार विद्युत कट लगते रहे। यहां कुछ कट विद्युत बोर्ड की ओर से घोषित रहे, तो दिन में कई-कई बार बिजली कट एकाएक फाल्ट के चलते लगते रहे। साथ ही बढ़ता एवं घटता विद्युत लोड भी उपकरणों को खराब कर रहा है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार गर्मियों के दिनों में ऊना में बिजली की बढ़ी मांग के चलते ट्रांसपोर्टेशन 170-180 मेगावाट तक बढ़ गई है। सर्दियों में यह 150-160 मेगावाट के बीच रहती है। तारों में बिजली ट्रांसपोर्टेशन के बीच उर्जा के रूप में भी यहां बिजली हवा में खप जाती है, दूसरा तारों पर भी लोड अधिक रहता है।
विज्ञापन

गर्मी में वितरीत तापमान डालता है तारों पर असर
प्रचंड गर्मी के बीच बिजली की केबल तार पर बढ़ा तापमान विपरीत असर करता है। दूसरी ओर बिजली की बढ़ी आमद भी असर करती है। इस प्रकार कई बार केबल तार जलने या खराब होने का कारण बनता है।
विज्ञापन


-
बिजली की ट्रांसपोर्टेशन गर्मी में अधिक हो जाती है। बार-बार कट से जिलावासियों को बचाया जा सके, इसके लिए पूर्व प्रबंधन में मरम्मत कार्य, पेड़ों की छंटाई, तारों की जांच आदि की जाती है। बीते दिन सब स्टेशन पर पतली केबल बदली गई, अन्यथा इस पर लोड बढ़ने से बिजली कट लगाने पड़ रहे थे। उर्जा एक लगातार गतिशील प्रक्रिया है, इसमें फाल्ट कहीं भी किसी भी चीज में आ सकता है। विद्युतकर्मी पूरी कोशिश करते हैं कि उस फाल्ट को समय पर सही कर बिजली सप्लाई सुचारू की जाए।

-ईंजी. बलराज सांगर, अधीक्षण अभियंता, विद्युत बोर्ड, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें