फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नंदपुर में जहरीला पदार्थ खाकर गंभीर हालत में उपचाराधीन चल रहे एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नंदपुर निवासी जतिंद्र (27) ने 4 अगस्त को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिस पर तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे होशियारपुर स्थित एक अस्पताल ले गए थे। गंभीर हालत में उपचाराधीन चल रहे जतिंद्र ने शनिवार देर रात्रि दम तोड़ दिया।

पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अंब-अंदौरा रोड पर दुकान करता था। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें