फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लठियाणी में पेयजल सप्लाई से निकले केंचुए, मचा हड़कंप

विज्ञापन
लठियाणी में जल शक्ति विभाग की पेयजल सप्लाई से निकले केंचुए। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत लठियाणी में जलशक्ति विभाग की सप्लाई में केंचुए निकलने का मामला सामने आया है। नल से पेयजल सप्लाई में एक साथ कई केंचुए निकलने से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। अब पेयजल सप्लाई को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। वहीं, विभाग इस मामले में निजी पाइप लीक होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार लठियाणी बाजार स्थित एक घर में लगे नल को शुक्रवार सुबह पेयजल के लिए खोला गया तो एक साथ कई केंचुए निकले। जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह गया। अब बड़ा सवाल है कि आखिर कैसे जल शक्तिविभाग की सप्लाई में ये केंचुए पहुंचे। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर गर्मी की दस्तक के साथ पेयजल संकट सामने आ रहा है। अब यहां दूषित जल की सप्लाई से विभाग की क्लोरीनेशन भी क ठघरे में आ गई है।
विज्ञापन

लठियाणी वार्ड के पंच अनिल शर्मा के घर में लगे नल से केंचुए निकलने के बाद हर कोई अपनी पेयजल आपूर्ति जांचने लग गया, लेकिन तब तक केंचुए नल से निकल चुके थे। स्थानीय निवासी ज्ञान चंद, रोशन लाल, प्रेम चंद, रतन चंद, उर्मिला देवी ने बताया कि पहले भी इस तरह की समस्या सामने आ चुकी है। विभागीय कर्मचारियों को बताने पर वह पल्ला झाड़ लेते हैं। विभाग अपनी कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं लाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जल शक्ति विभाग की पेयजल सप्लाई का वह इस्तेमाल करते हैं। नल से केंचुए निकलने से अब उन्हें अपने स्वास्थ्य चिंता होने लगी है।
वहीं, ग्राम पंचायत लठियाणी के प्रधान जोगिंद्र शर्मा का कहना है कि केंचुए पेयजल सप्लाई में कैसे आए, इस बारे विभाग को पता करने के लिए कहा है। उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अशोक अत्री ने कहा कि विभाग की ओर से समय-समय पर टैंकों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर डाला जाता है। बताया कि जिस लाइन से संबंधित घर को पानी आ रहा है, वह उनकी निजी लाइन है।
विज्ञापन

बीच में से लीकेज होने के कारण यह समस्या आई है। इस लीकेज को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। विभाग के एसडीओ हरभजन सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में आते ही कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए हैं। वह मौके पर जाकर जांच पड़ताल करेंगे और समस्या का हल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें