संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा ने बुधवार को दौलतपुर चौक, गगरेट, मुबारिकपुर, अंब व अन्य स्थानों पर दवाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केमिस्ट को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस बीच, ड्रग इंस्पेक्टर की औचक निरीक्षण की जानकारी लेकर दवा विक्रेताओं के फोन आपस में दनदनाते रहे।
निरीक्षण में अधिकतर रिकॉर्ड ठीक पाया गया है। जबकि, कुछ दुकानदारों का रिकॉर्ड सही नहीं पाया गया, उन्हें चेतावनी देते हुए रिकॉर्ड दुरुस्त करने बारे कहा गया। जांच के दौरान मुख्य तौर पर शेड्यूल एच वन के रजिस्टर की जांच की गई।
इसके अलावा सेल-परचेस की भी जानकारी ली गई। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर रजत शर्मा ने बताया कि नियमित जांच के तहत विभिन्न दुकानों का औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने दवा विक्रेताओं को टीबी की दवाइयां न बेचने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कुछ केमिस्ट की दुकानों में मानकों के अनुसार कमियां पाई गई है। इन्हें शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए गए है।