फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांक से नीचे गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Fri, 20 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अंब के कुठेडा खैरला में एनएच 3 पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर-ढांक में गिरकर पलट गया। हादसे में चालक की ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम हादसा उस वक्त हुआ। जब नियाजदीन पुत्र नसीबदीन निवासी कुठेड़ा खैरला नैहरियां से वापस अपने घर कुठेडा खैरला लौट रहा था। इसी दौरान बाबा पिंडीदास आश्रम लिंक रोड से एक मोड पहले एनएच अंब-नदौन मार्ग पर तेज उतराई पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर-ढांक से नीचे उतर गया और पलट गया। जिस कारण ट्रॉली नीचे गिरते ट्रैक्टर के ऊपर आ गिरी और चालक उसके नीचे कुचला गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक को तुरंत ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। परंतु उसने दम तोड़ दिया था। नियाजदीन को तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार वह एक ठेकेदार के लिए काम करता था। इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी जितेंद्र चैधरी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें