फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर चौक कॉलेज को डिस्ट्रिक ग्रीन चैंपियन अवार्ड

विज्ञापन
पायुक्त ऊना राघव शर्मा राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए डिस्ट्रिक ग्र? - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक को शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए डिस्ट्रिक ग्रीन चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया है। परिषद की ओर से आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान डीसी राघव शर्मा ने कॉलेज के प्रिंसिपल राजेंद्र शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राघव शर्मा ने कहा कि कॉलेज को सम्मान बड़ी उपलब्धि है। कहा कि स्वच्छता की दिशा में आज बहुत से विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की शुरूआत की है। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान छेड़ा जा रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर शिमला से करेंगे। उन्होंने अपील की है कि सभी इस अभियान से जुड़ें और न सिर्फ पौधे लगाएं बल्कि उनका ध्यान भी रखें। उन्होंने कहा कि समाज में स्वच्छता की भावना पैदा करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें