संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला न्यायालय परिसर ऊना में जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता दिवस मनाया। इस अवसर पर ऊना जिला के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी ने शिरकत की। उनकी अगुआई में जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एसोसिएशन के प्रधान रणदीप सिंह ठाकुर ने देश के विकास में अधिवक्ताओं के योगदान को याद किया। कहा अधिवक्ताओं ने देश को स्वतंत्र करवाने में अपनी अहम भूमिका अदा की है। आजादी के बाद भी देश की न्यायिक व्यवस्था को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दिया है। कार्यक्रम में एसोसिएशन के होशियार सिंह ठाकुर, पीएन सचदेवा, एमएल सहजपाल, एनके चब्बा, मंगत राम शर्मा, ठाकुर गंभीर सिंह, कुलवंत सिंह, एचएस खडवाल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप सिहाग, न्यायधीश तरुण वालिया, न्यायाधीश अकाश सरोहा तथा अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।