फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई निदेशक ने किया निर्माणाधीन सैटेलाइट अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
ऊना में पीजीआई के निदेशक निर्माणाधीन सैटेलाइट अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान । - फोटो : Una
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने शनिवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रो. विवेक लाल ने जिला प्रशासन और पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य कर रही कार्यकारी एजेंसी हाईट्स के अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी कार्य को अमलीजामा पहनाया जा सके।
उन्होंने चहारदीवारी के शेष रहते कार्य को समयानुसार पूर्ण करने को कहा, ताकि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लोगों को समर्पित किया जा सके। प्रो. विवेक लाल ने कहा कि ऊना जिला व इसके साथ लगते पड़ोसी जिलों की जनता को पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर ऊना में ही चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पीजीआई सैटेलाइट अस्पताल में करोड़ों रुपये के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. विवेक लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रही पीजीआई की अस्थायी ओपीडी का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की तथा कुछ मरीजों की जांच कर उन्हें दवाइयों और इलाज के बारे में भी बताया। निदेशक ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पीजीआई की ओपीडी चलाने के लिए उचित स्थान उपलब्ध करवाने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपनिदेशक पीजीआई कुमार गौरव धवन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊना सुखदीप सिंह सिद्धू, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा, डॉ. पुष्पेंद्र राणा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें