फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ट्राले में डबल डेकर बनाकर सवार थे श्रद्धालु, कई गाड़ी से उछलकर खाई में गिरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की तेज रफ्तार बनी पीरनिगाह हादसे की वजह, आरोपी चालक मौके से भागा
विज्ञापन

हादसे में अमृतसर निवासी एक व्यक्ति की हो गई मौत, सात पीजीआई रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर धार्मिक स्थल पीरनिगाह में वीरवार देर शाम पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने के मामले में आरोपी चालक मौके से भाग गया है। बताया जा रहा कि मालवाहक वाहन में डबल डेकर बनाकर श्रद्धालु सवार थे। हादसे के समय कई गाड़ी से उछलकर खाई में जा गिरे। एक व्यक्ति की मौत और करीब 35 लोग घायल हो गए हैं।
चालक हादसे के बाद जुटी भीड़ के बीच मौका से भाग निकला। जांच में जुटी पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी की पहचान जुटाने के काफी प्रयास किए, लेकिन असफल रही। घायलों में सात को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर जिला के मजीठा हलके से श्रद्धालु बीते वीरवार को धार्मिक स्थल पीरनिगाह आए हुए थे। सभी श्रद्धालु मालवाहक पिकअप ट्राले में सवार होकर देर शाम लौटने लगे तो कुछ ही दूर आगे जाकर ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि श्रद्धालु पिकअप में डबल डेकर बनाकर सवार थे। पिकअप ऊना की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी। हादसे के समय डबल डेकर के ऊपर बैठी सवारियां नीचे गहरी खाई में घनी झाड़ियों में गिर गईं। डबल डेकर के नीचे बैठी सवारियां एक दूसरे के ऊपर गिर गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक पिकअप का चालक हादसे के बाद मौके पर इकट्ठा लोगों के बीच से चुपचाप ही भाग गया। लोगों ने खाई में गिरे घायलों और बच्चों को रस्सियों की सहायता से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसा पिकअप चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार के कारण हुआ।

बॉक्स
प्रयासों के बावजूद नहीं थम रहा मौत का सफर
जिला में मालवाहक वाहनों पर सवार होकर श्रद्धालुओं की ओर से धार्मिक स्थलों को जाने का सिलसिला नहीं थम रहा। जबकि इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कई प्रयास किए और पाबंदियां लगाई गईं। इसके बावजूद श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में सफर न करने के बजाय चालान कटवाना बेहतर मानते हैं। बीते सालों में कई लोग इस वाहनों में हादसों का शिकार हुए। इसके बावजूद ट्रैक्टर ट्रॉली, पिकअप से लेकर ट्रक तक में श्रद्धालु बेरोकटोक आ रहे।
विज्ञापन

हादसे में धीर सिंह निवासी आबादी कोटली, बस्ती मुस्तफाबाद, जिला अमृतसर पंजाब की मौत हो गई। जबकि घायलों में सात पीजीआई रेफर किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक की तलाश जारी है। फिलहाल आरोपी की पहचान न होने के चलते अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें