फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में अंधड़ ने बरपाया कहर, पेड़ गिरे, बिजली के दो खंभे टूटे

विज्ञापन
फोटो- गगरेट में तूफान के चलते सड़क पर गिरा आम का पेड़। संवाद
विज्ञापन
गगरेट कस्बे में ऊना रोड पर आम के दो पेड़ टूट कर डाॅ. कतना के घर की चहारदीवारी के साथ शेडों पर गिरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। जिले में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच आसमान से गिरी फुहारों ने बेशक लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत दिलाई है लेकिन अंधड़ ने खूब कहर बरपाया। ओयल गांव में अंधड़ से एक आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे सड़क जाम हो गई। वहीं, आम के पेड़ की चपेट में आने से एक मकान की चहारदीवारी भी गिर गई। गगरेट में भी ऊना रोड पर एक पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गई।
विज्ञापन


वहीं, गगरेट कस्बे में ऊना रोड पर आम के दो पेड़ टूट कर डाॅ. राहुल कतना के घर की चहारदीवारी के साथ दो शेडों पर जा गिरे। इससे बिजली के दो खंभे भी टूट गए तो ऊना रोड पर यातायात बिल्कुल बंद हो गया। इसके साथ ही ओयल गांव में इकबाल सिंह के घर की चहारदीवारी टूट गई। अंधड़ से ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई पेड़ गिर गए। सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। कई स्थानों पर बिजली के खंबे टूट जाने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। विद्युत विभाग विद्युत आपूर्ति सुचारु करने में डटा है तो लोक निर्माण विभाग के कर्मी बंद पड़े मार्गों को खोलने में जुट गए हैं। एसडीएम सौमिल गौतम ने बताया कि अंधड़ से हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट जमा करवाने के लिए पटवारियों को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें