सदर विधानसभा क्षेत्र ऊना के चुने गए मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल राहुल देव शर्मा को कार पहनाते हु
ऊना। भाजपा ने संगठन पर्व के तहत ऊना और बसदेहड़ा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति की। पार्टी कार्यालय दीपकमल में आयोजित बैठक में पिछली मंडल इकाई को भंग किया गया। इसके बाद चुनाव प्रभारी दर्शन सैनी और हुकम सिंह बैंस की देखरेख में देवेंद्र कौशल को ऊना और राहुल देव शर्मा को बसदेहड़ा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और संगठन पर्व को लेकर उनके उत्साह का समर्थन किया। चुनाव प्रभारी ने बताया कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किए जा रहे हैं और प्रदेश स्तरीय इकाई के गठन के बाद केंद्रीय कार्यकारिणी का चुनाव होगा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी मेहनत से निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी तरह लागू करेंगे। इस मौके पर स्थानीय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया।
विनय और कृपाल बने भाजपा मंडल अध्यक्ष
अंब (ऊना)। भाजपा ने चिंतपूर्णी लोअर और चिंतपूर्णी अपर मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। विनय कुमार चिंतपूर्णी लोअर और कृपाल सिंह ठाकुर चिंतपूर्णी अपर मंडल के भाजपा अध्यक्ष बने हैं। भाजपा मंडलाध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र धर्माणी और प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक शर्मा को दी गई थी।
भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह की उपस्थिति में अंब में आयोजित बैठक में यह चुनाव हुए। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मंडल अध्यक्षों का चुनाव कर लिया है और अब कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा चिंतपूर्णी अपर मंडल से विजय सिपहिया और चिंतपूर्णी लोअर से रविंद्र द्विवेदी को जिला प्रतिनिधि चुना गया। इस मौके पर नगर पंचायत अंब की पूर्व अध्यक्ष इंदू बाला, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह और अंब बीडीसी अध्यक्ष सुनीता धीमान भी उपस्थित रहे।