ऊना/टाहलीवाल। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत पड़ते गोंदपुर जयचंद में मंगलवार को 16 वर्षीय नाबालिग फंदा से झूलता हुआ मिला है। मृतक की पहचान गुरविंद्र कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी गांव गोंदपुर जयचंद, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरविंद्र कुमार सोमवार शाम 07 बजे खाना खाकर घर से गया चला गया। मगर मंगलवार को घर से करीब 500 मीटर दूरी पर खेत में आम के पेड़ से उसका शरीर झूलता हुआ पाया गया। गुरविंद्र के गले में उसके परने का फंदा लगा हुआ था। गांववासियों ने उसके शरीर को नीचे उतारकर घर के आंगन में रखा और पुलिस को सूचित किया। प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे खुदखुशी का मामला मानकर चल रही है। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद