फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहतपुर बॉर्डर पर हिमाचल आने वाले यात्रियों लगी भीड़

विज्ञापन
हिमाचल पंजाब सीमा पर मैहतपुर में वाहन चालकों के पास चेक करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Una
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। दिन रविवार, वक्त शाम के 5 बजकर 1 मिनट हो रहे हैं। पंजाब की ओर से दो पायलट गाड़ियां और उसके पीछे काले रंग की गाड़ी रुकती है।
विज्ञापन

डीसी राघव शर्मा गाड़ी में सवार शख्स को सर कहते हैं और पुप्ष गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हैं। गाड़ी में सवार हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर नीचे उतरते हैं और डीसी का अभिवादन स्वीकार करते हैं। महज दो मिनट के स्वागत सत्कार के बाद राज्यपाल का काफिला हिमाचल की ओर बढ़ जाता है। उनके साथ डीसी राघव शर्मा, डीएसपी, एसएचओ सहित कई पुलिस अधिकारी काफिले के पीछे हो लिए।
5 बजकर 10 मिनट पर चंडीगढ़ से दो तीन गाड़ियां आती हैं। इन्हें पुलिस कर्मी रुकने का इशारा करके जांच नाके पर तैनात शिक्षकों को रिपोर्ट दिखाने को कहते हैं। रिपोर्ट दिखाकर चालक हिमाचल में दाखिल हो जाते हैं। कुछ देर बाद तीन-चार कारों का काफिला आता है। पुलिस के जवान उन्हें रोकते हैं और साथ में बने कैबिन की ओर इशारा करके अपनी कोविड रिपोर्ट अथवा ई पास दिखाने को कहते हैं। वाहन सवार अपना ई पास दिखाते हैं और हिमाचल में प्रवेश करते हैं। यह सिलसिला करीब छह बजे तक चलता है। इसके बाद कुछ देर के लिए वाहनों की आमद रुकती है। कुछ राहत के बाद फिर पंजाब, हरियाणा से वाहन लगातार आना शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी उन्हें अपना ई-पास दिखाने को कहते हैं, लेकिन इनके पास न तो कोविड निगेटिव रिपोर्ट है और न ही ई पास है। रविवार को मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं की कमी दिखी, लेकिन वापस पंजाब की ओर लोगों को लौटते देखा गया।
डीएसपी कुलविंदर सिंह काफी देर तक हालात का जायजा लेते देखे गए। मैहतपुर में पंजाब हिमाचल सीमा पर लगाई जांच नाके पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों तथा शिक्षकों की टीम लगातार निगरानी करती दिखी। रविवार शाम अमर उजाला टीम ने देखा कि हिमाचल में रक्षाबंधन का पर्व मनाकर काफी लोग पंजाब लौट रहे थे। राकेश, ओमप्रकाश, नीरज मेहरा, श्रुति चौधरी चरण दास ने बताया कि वे रोपड़ से आए हैं और हमीरपुर जा रहे हैं।
उनके पास ई-पास तो है, इसके साथ उन्होंने डबल डोज वैक्सीनेशन भी ले रखी है। बॉर्डर पर पहुंची नीलम, शीला, मुनीश ने पूछने पर बताया कि उन्हें ई-पास की बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने डबल डोज वैक्सीनेशन ले रखी है, जिसके चलते उन्हें आगे जाने की अनुमति मिल गई।
विज्ञापन

एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने कहा कि हिमाचल सीमा पर सरकार के नए आदेशों के अनुसार अब ई पास दिखाना अथवा वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी है। इस मामले में पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें