फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

Sun, 06 Mar 2016 11:32 PM IST
अंब (ऊना)।
विज्ञापन
उना में हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के अंब-नैहरियां मार्ग पर रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। अंब डीएसपी जितेंदर चौधरी ने पुष्टि की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम अंब-नैहरियां मार्ग पर जोरदार धमाका हुआ। घरों में आराम कर रहे लोग जब बाहर निकले तो देखा सड़क पर पीबी नंबर की बाइक के पास दो युवक लहूलुहान पड़े हुए थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के तुरंत बाद युवकों को अचेत अवस्था में अंब अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी जितेंदर चौधरी ने बताया िक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवकों के पास से कोई दस्तावेज न  मिलने के कारण अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें