फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने रौंदे तीन श्रद्धालु

Sat, 13 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर मुख्य बाजार में एक बेकाबू ट्रक ने तीन श्रद्धालुओं को रौंद डाला। घायलों को उपचार के लिए 108 रोगी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पीड़ितों का उपचार जारी है। शनिवार सुबह पेश आए हादसे से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक के शीशे तोड़कर अपना गुबार निकाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक ट्रक पुराने बस स्टैंड से नीचे की तरफ जा रहा था। दुर्गा वैष्णो ढाबा के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और तीन श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। जबकि, अन्य श्रद्धालुओं ने भागकर अपनी जान बचाई।

घायलों की पहचान हरजीत सिंह निवासी आदमपुर जालंधर (48), अर्जुन(14) और राजेश के रूप में हुई है। घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घटनास्थल पर एसडीएम सुनील वर्मा भी पहुंच गए। उधर, एसएचओ भूप सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें