उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत धुंधला की 6 वर्षीय मासूम बच्ची आटा चक्की मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को लहूलुहान हालत में परिजन उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले गए। जहां पीड़िता का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार धुंधला निवासी दीक्षा अपने घर के समीप खेल रही थी। अचानक आटा चक्की की चपेट में आ गई। हादसे में दीक्षा के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में परिजन उसे ऊना अस्पताल ले आए। अस्पताल में तैनात चिकित्सक ने पीड़िता के सिर पर लगभग 50 टांके लगाए हैं। उधर, अस्पताल में तैनात डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि घायल बच्ची का उपचार किया गया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। एसपी, अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।