फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन-कार में टक्कर, दो की मौत

Mon, 02 May 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नंगल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पटट्ी में स्थित रेलवे क्रासिंग फाटक पर एक दर्दनाक हादसे के दौरान कार व ट्रेन के बीच हुई भिंड़त में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा अंबाला से नंगल की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन से पेश आया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिव आश्रम मोजोवाल के साथ लगते जालंधर निवासी विशाल गोस्वामी व उसका साथी अमरनाथ यात्रा के दौरान अमरनाथ में लगाए जाने वाले भंडारे के लिए दान इक_ा करने आए हुए थे और जब यह दोनों युवक अपनी इंडिगो कार से वापस जाने लगे तो गांव के सी 88 मानव रहित फाटक को क्रॉस करने लगे, तभी अंबाला की ओर से आ रही ट्रेन ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। रेलवे पुलिस के एएसआई कर्म सिंह ने कहा कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें