पुलिस थाना सदर और नादौन के तहत दो लोगों से अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अजीत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी गौना से पुलिस ने देसी शराब बरामद की है।
वहीं, सदर थाना के अंतर्गत मुख्य बाजार में एक व्यक्ति से देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अनिल कुमार पुत्र शरण दास निवासी वार्ड नंबर 4 शिवनगर को जांच के लिए रोका, तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटर चालक का पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके स्कूटर से देसी शराब बरामद हुई। उधर, एएसपी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।