फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना के तहत एक निजी स्कूल की नाबालिग छात्रा से तीन युवकों की ओर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों युवकों को पूछताछ के लिए थाना तलब किया, जहां युवकों ने गलती मानते हुए माफी मांगकर अपनी जान छुड़वाई।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सोमवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी समाप्त होने के बाद जब दसवीं कक्षा की यह छात्रा घर जा रही थी तो रास्ते में बाइक पर जा रहे तीन युवकों ने इसके साथ छेड़छाड़ की। जिस स्थान पर छात्रा के साथ छेड़खानी की गई, उससे कुछ दूरी पर ही छात्रा के परिजन दुकान करते हैं। छात्रा ने उसके साथ हुई घटना की जानकारी जब परिजनों को बताई तो उन्होंने युवकों की खूब पिटाई की और इसकी शिकायत पुलिस थाना हरोली में दे दी। यहां युवकों ने माफी मांग कर अपनी जान छुड़ाई। उधर, हरोली थाना के एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने बताया कि मामले की शिकायत आने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें