फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में छापा, लिपिक हिरासत में

Wed, 21 Sep 2016 11:20 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में स्थानांतरण प्रत्रावली की जांच करते एडीएम रामचंद्र। - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
अवैध वसूली और शिक्षकों के तबादले को लेकर बीएसए कार्यालय में बुधवार को एडीएम रामचंद्र ने छापेमारी की। शिक्षकों के तबादले में गड़बड़ी मिलने पर उससे जुड़ी फाइलें जब्त कर लीं, साथ ही लिपिक बीपी पांडेय को पुलिस हिरासत में दे दिया। डीएम सीबी सिंह ने एक सितंबर के बाद हुए शिक्षकों के सभी 93 तबादलों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। तत्कालीन बीएसए के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से महकमे में अफरातफरी है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर डीएम सीबी सिंह ने जांच कराई थी तो तबादला और समायोजन में भारी कमियां मिली थीं। इस पर उन्होंने तत्कालीन बीएसए मनभरन राम के खिलाफ शासन को लिखा था। जिसके बाद उनका तबादला हो गया। मंगलवार को नए बीएसए अमरनाथ सिंह ने यहां पद भार संभाल लिया है। बुधवार को फिर डीएम को मोटी रकम लेकर शिक्षकों के तबादले करने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने एडीएम रामचंद्र को जांच के लिए बीएसए कार्यालय भेजा। दोपहर बाद बीएसए कार्यालय पहुंचे एडीएम ने पहले पत्रावलियों की जांच की और फिर तबादले से जुड़ी पत्रावलियों जब्त कर लिया। साथ ही मामले से जुड़े लिपिक बीपी पांडेय को पुलिस को सौंप दिया। एडीएम रामचंद्र ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बीएसए के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में छापा मारा।

तबादले से जुड़ी फाइलों की जांच में शिक्षकों के नियम विरुद्ध तबादले करने के मामले सामने आए हैं। जांच के बाद सभी फाइलें जब्त कर ली गई हैं। साथ ही यहां तैनात लिपिक बीपी पांडेय को पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एडीएम को जांच के लिए भेजा गया था। तबादले से जुड़ी फाइलें जब्त कर ली गई हैं। फिलहाल एक सितंबर के बाद हुए सभी 93 तबादले निरस्त कर दिए गए हैं। तत्कालीन बीएसए की कार्यप्रणाली की जांच के लिए सीडीओ, एडीएम और एडी बेसिक की तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। इस पर शासन स्तर पर वार्ता हो चुकी है। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई होगी। -सीबी सिंह, डीएम सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें