फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो दुकानों में लाखों की चोरी

Tue, 14 Mar 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय और झलेड़ा में शातिरों ने दो दुकानों में लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में हुईं चोरी की दोनों वारदातों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र में चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने टायरों के शोरूम का जायजा लिया। पुलिस चौकी प्रभारी को साथ लगती दुकानों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के आदेश दिए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में अनूप कुमार निवासी तनोह ने बताया कि झलेड़ा में उनकी स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचे, तो ताले टूटे हुए थे। दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि दुकान से 15 लीटर ऑयल, 2 बाल्टी सीआरपी इंजन ऑयल और ग्रीस की बाल्टी लेकर शातिर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, सब्जी मंडी ऊना के समीप पवन ठाकुर की दुकान से लगभग दो लाख रुपये के टायर चोरी हुए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार रात को दुकान से 8 बड़े टायर चोरी हुए हैं। इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें