अंब में सड़क हादसे के अारोपी की कार की जांच करती फोरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
अंब-कुठेड़ा खैरला में वीरवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी उपमंडल अंब की एक पंचायत का प्रधान है। दुर्घटना में प्रयोग लाई गई कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।
शुक्रवार को लडोली के लोग आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी को लेकर अंब थाना में डटे रहे। पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद ही लोग घरों को वापस लौटे। मृतक के पास एक जेसीबी थी, जिससे वह घर का पालन-पोषण करता था। उधर, शुक्रवार को मामले को लेकर फोरेंसिक साइंस लैब धर्मशाला की उपनिदेशक मीनाक्षी महाजन ने दुर्घटना में शामिल कार, स्कूटर और एक रेहड़ी के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए। अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि आरोपी ने दुर्घटना में शामिल कार को अपने एक मित्र की दुकान में छुपा दिया था। पुलिस ने ऊना में कार ऐजेंसी से सूची निकलवाकर आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।