ऊना। क्षेत्र के गांव टक्का में बाइक स्किड होने से युवक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार शुभम निवासी टक्का बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि अचानक ही बाइक स्किड हो गई जिससे उसे चोटें पहुंची। यातायात प्रभारी कुलदीप पटियाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।