फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पशुशाला और टंडे के गट्ठे जलकर राख

Sun, 11 Dec 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला, ऊना।
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

ऊना/बंगाणा (ऊना)। जिला के गांव बसातर व बैहली मोहल्ला में पेश आई दो आगजनी में एक पशुशाला व 500 टंडों के गट्ठे जलकर राख हो गए हैं। ऊना के बैहली मोहल्ले में टंडे के गट्ठों में अचानक आग लग गई। टंडे में लगी आग की लप्टों को देखकर लोगों ने तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। मामले की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया।

इस आगजनी की घटना में टंडे के लगभग 500 गट्ठे जलकर राख हुए हैं। टंडे के गट्ठे जलने से पीड़ित लाल चंद को लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए मौके पर दो अग्रिशमन गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन


वहीं उपमंडल बंगाणा की चमयाड़ी पंचायत के गांव बसातर में प्रकाश चंद व रोशन लाल की पशुशाला में अचानक आग लग गई। पशुशाला के अंदर भैंसें व बकरियां बांधी हुई थीं। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद भैंसों व बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
 पंचायत प्रधान सुनीता खरयाल ने बताया कि ग्रामीणों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया गया लेकिन तब तक पशुशाला जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि  बकरियाें को आग की चपेट से बचाते-बचाते प्रकाश चंद व रोशन लाल दोनों भाईयों को भी चोटें आई हैं। पशुशाला में रखा घास व काफी मात्रा में रखी लकड़ी भी जल कर राख हो गई है।
विज्ञापन

 उधर, बंगाणा के तहसीलदार विपन ठाकुर का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है, उन्होंने कहा कि पटवारी बिक्रम सिंह को मौके पर भेज कर नुकसान का आंकलन करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विपन ठाकुर ने कहा कि रिपोर्ट आते ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें